pub-5493207025463217 5000 करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व पीएम के वकील बोले- पुलिस ने मैडम के पर्स खराब कर दिए, नए चाहिए - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 11 जून 2020

5000 करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व पीएम के वकील बोले- पुलिस ने मैडम के पर्स खराब कर दिए, नए चाहिए

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी रोशमा मंसूर के वकील ने पुलिस पर मैडम के कीमती पर्स और हैंडबैग की देखभालनहीं करने, उन्हें खराब करने और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए सरकार से भरपाई की मांग भी की है। बता दें कि रजाक पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए करीब 5000 करोड़ रुपए के गबन के आरोप हैं।

बुधवार को कुआलालंपुर हाईकोर्ट में इन पर सुनवाई हुई। नजीब के वकील मुहम्मद शफी अब्दुल्ला ने बचाव की तैयारी के लिए मलेशिया के केंद्रीय बैंक में रखे जब्त सामान को देखने की इजाजत मांगी थी।

वकील ने कहा-सरकार भरपाई करें, या नया सामान लाकर दें

इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से कहा,‘पुलिस ने मैडम के कीमती सामान के लिए जरा भी सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने इसे खराब कर दिया है। मार्कर से नंबर डाल दिए हैं। अधिकारियों ने इन अनमोल चीजों को संभालने के मामले में लापरवाही बरती। इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, इसलिए सरकार भरपाई करें, या नया सामान लाकर दें।’

हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन मामले में सहआरोपी नजीब के करीबी और यूएमएनओ के नेता मुसा अमन को बरी कर दिया।

पर्स और ज्वैलरी की कीमत करीब 2000 करोड़ रु.

मलेशिया पुलिस नजीब रजाक की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। उनके 6 परिसरों में छापा मारकर 5 ट्रक सामान जब्त किया गया था। इनमें नजीब की पत्नी के 500 पर्स और 12,000 ज्वैलरी आइटम्स भी हैं। इनकी कीमत करीब 2000 करोड़ रुपए आंकी गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पुलिस ने मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब की पत्नी के 500 पर्स और 12,000 ज्वैलरी आइटम्स भी जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 2000 करोड़ रुपए आंकी गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dSJVa3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here