pub-5493207025463217 शोपियां के पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से सामना; बीते 7 दिन में 14 आतंकवादी मारे गए - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 8 जून 2020

शोपियां के पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से सामना; बीते 7 दिन में 14 आतंकवादी मारे गए

पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इससे पहले रविवार को शोपियां के ही रेबन गांव में 5 आंतकवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर में पुलवामा और कुलगाम का हिज्बुल कमांडर फारुक अहमद भट उर्फ नाली भी शामिल मारा गया। वह ए++ आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल था।

7 दिन में 5 एनकाउंटर, 14 आतंकी ढेर
इंटेलीजेंस एजेंसी ने पिछले महीने पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का अलर्ट किया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 28 मई से ही तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

1 जून: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

2 जून:पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।

3 जून:पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।

5 जून:राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।

7 जून:शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।

दक्षिण कश्मीर से बेस शिफ्ट कर रहे आतंकवादी
5 जून को राजौरी में सुरक्षा बलों ने जिस आतंकवादी को ढेर कियाथा,वह उसी ग्रुप का थाजो कश्मीर से मुगल रोड के रास्ते शोपियां होते हुए कालाकोट आया था। सुरक्षाबलों के मुताबिक कश्मीर घाटी में जारी ऑपरेशन की वजह से ये आतंकी भागकर जम्मू सेक्टर में पहुंचे थे।

आतंकवाद जब चरम पर था तब भी आतंकी कश्मीर घाटी से भागकर जम्मू आने के लिए कमांडर मुगल रोड का इस्तेमाल करते थे। सुरक्षाबलों ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान जब से सुरक्षाबलों ने घाटी में टॉप कमांडर काखात्मा किया है, तब से आतंकी दक्षिण कश्मीर से अपना बेस राजौरी और पुंछ में शिफ्ट कर रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। रविवार को भी शोपियां के रेबन गांव में एनकाउंटर हुआ था।


from Dainik Bhaskar /national/news/encounter-between-security-forces-and-terrorist-at-pinjora-area-of-shopian-127387299.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here