pub-5493207025463217 143 साल के इतिहास में पहली बार बगैर दर्शकों टेस्ट खेला जाएगा, साउथैम्पटन में इंग्लिश टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 8 जुलाई 2020

143 साल के इतिहास में पहली बार बगैर दर्शकों टेस्ट खेला जाएगा, साउथैम्पटन में इंग्लिश टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस मैच के साथ कोरोनावायरस के बीच 116 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो रही है। वहीं, 143 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई टेस्ट बगैर दर्शकों के खेला जाएगा। यह मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड पर इंग्लैंड अब तक कोई मैच नहीं हारा है। मेजबान ने यहां तीन मैच खेले हैं। इनमें दो मैच में भारत को हराया, जबकि एक श्रीलंका से ड्रॉ खेला।

टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी दावेदारी के लिए इंग्लैंड के लिए मैच जीतना जरूरी होगा। मौजूदा पॉइंट टेबल में इंग्लैंड 9 मैच खेलकर 146 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, टीम इंडिया 360 अंक के साथ टॉप पर काबिज है।

सीरीज क्लीन स्वीप करने पर इंग्लैंड चैम्पियनशिप में तीसरे नंबर पर पहुंचेगी
चैम्पियनशिप के नियम के मुताबिक, हर सीरीज के 120 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। सीरीज के मैच के हिसाब से विजेता टीम को अंक मिलते हैं। जैसे- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 40 अंक जीतने वाली टीम को मिलेंगे। यदि इंग्लैंड टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करती है, तो वह 266 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

मैच जीतकर इंग्लैंड 186 पॉइंट्स के साथटेस्ट चैम्पियनशिप में नंबर-3 पर आ जाएगा

टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंट
भारत 9 7 2 0 360
ऑस्ट्रेलिया 10 7 2 1 296
न्यूजीलैंड 7 3 4 0 180
इंग्लैंड 9 5 3 1 146
पाकिस्तान 5 2 2 1 140

143 साल के इतिहास में पहली बार बगैर दर्शकों के टेस्ट होगा
143 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खेला जाएगा। दुनिया का पहला आधिकारिक टेस्ट 15 मार्च 1877 से खेला गया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि खाली स्टेडियम में यह मैच उसी देश (इंग्लैंड) में खेला जाएगा, जिसनेक्रिकेट को शुरू किया है।

हेड-टू-हेड
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 157 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 49 टेस्ट जीते, 57 में हार मिली और 51 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, इंग्लिश टीम ने घर में विंडीज से 86 में से 34 मुकाबले जीते और 30 में उसे हार मिली। जबकि 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

विंडीज को पहले दिन अच्छा खेल दिखाना होगा: लारा
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम 1988 से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में यदि इस बार टीम सीरीज जीतती है, तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज पर दुनियाभर की नजर होगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। यदि वेस्टइंडीज टीम सीरीज के पहले दिन ही अच्छा खेल दिखाती है, तो यह उसके लिए बहुत अहम होगा।’’

पहले मैच में रूट की जगह स्टोक्स कप्तानी करेंगे
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट पहले मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे। रूट पिता बनने वाले हैं, इसलिए पहले टेस्ट मैच से वह खुद ही हट गए हैं।

दोनों टीमें

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जर्मेन ब्लैकवुड, नकरमाह बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, राहीकेन कॉर्नवाल, केमर होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉवल, जो डेनली, ओली पोप, डॉम सिबले, क्रिस वोक्स और जो रूट।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
England Vs West Indies 1st Test Live | ENG Vs WI Southampton First Test Live Cricket Score Updates

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here