pub-5493207025463217 17 जुलाई से ए-लीग शुरू होगी; कोरोना के कारण तीन टीमें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुईं - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 13 जुलाई 2020

17 जुलाई से ए-लीग शुरू होगी; कोरोना के कारण तीन टीमें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुईं


ऑस्ट्रेलिया में 4 महीने बाद 17 जुलाई से टॉप फुटबॉल लीग की वापसी हो रही है। फुटबॉल फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफएफए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। पहले गुरुवार से ए-लीग शुरू होनी थी,लेकिन मेलबर्न में कोरोना का मामला सामने आने के बाद इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया।

तीन टीमों मेलबर्न विक्ट्री, वेस्टर्न यूनाइडेट और मेलबर्न सिटी को एहतियतान सिडनी में ही रोका गया है। यहांतीनों टीमें 14 दिन क्वारैंटाइन रहेंगी।कोरोना संक्रमण न फैले, इसे देखते हुए ए-लीग में दर्शकों की संख्या नियंत्रित रहेगी। स्टेडियम में 4500 लोगों से ज्यादा को एंट्री नहीं दी जाएगी।

शुक्रवार को ए-लीग में पहला मैच खेला जाएगा

शेड्यूल में बदलाव के बाद अब शुक्रवार को पहला मैच सिडनी एफसी और वेलिंग्टन फिनिक्स के बीच होगा। पहले यह मुकाबला मेलबर्न विक्ट्री और वेस्टर्न यूनाइडेट के बीच होना था।

खिलाड़ी में कोरोना लक्षण नजर आने पर टूर्नामेंट रीशेड्यूल हुआ

एफएफए के हेड ऑफ लीग ग्रेग ओ रोरकी ने एक बयान जारी कर कहा कि पिछले हफ्ते ए-लीग का शेड्यूल जारी करने के बाद से हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पिछले हफ्ते मेलबर्न की एक टीम के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद टूर्नामेंट को रीशेड्यूल करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम 4 हफ्ते के भीतर लीग के सभी 27 मुकाबलों को खत्म करने की कोशिश करेंगे, ताकि 23 अगस्त को लीग का फाइनल खेला जा सके।

सोमवार को तीनों टीमों के खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ

वहीं, न्यू साउथ वेल्स अथॉरिटी ने भी विक्टोरिया से लगने वाली अपनी सीमा को बंद कर दिया। फिलहाल, तीनों टीमों के खिलाड़ियों को वेस्टर्न सिडनी के एक होटल में ठहराया गया है। सोमवार को सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ। अगर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मंगलवार से खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार से शुरू हो रही ए-लीग मेें कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए स्टेडियम में दर्शकों की संख्या नियंत्रित रखी जाएगी। सिर्फ 4500 फैन्स ही स्टेडियम में आ सकेंगे। - फाइल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here