pub-5493207025463217 मेसी एक सीजन में 20 से ज्यादा गोल और इससे ज्यादा बार असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जुलाई 2020

मेसी एक सीजन में 20 से ज्यादा गोल और इससे ज्यादा बार असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी


स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में शनिवार देर रात बार्सिलोना ने रियाल वालाडोलिड को 1-0 से हराया। इसी के साथ टीम अब टॉप पर काबिज रियाल मैड्रिड के साथ खिताबी दौड़ में बनी हुई है। मैच में अकेला गोल 15वें मिनट में अर्तुरो विडाल ने किया। इस गोल को कप्तान लियोनल मेसी ने असिस्ट किया। इसी के साथ मेसी ला लिगा के एक सीजन में 20 से ज्यादा गोल दागने और 20+ गोल असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मेसी से पहले स्पेन के जावी ने 2008-09 सीजन में सबसे ज्यादा 22 गोल असिस्ट किए थे, लेकिन तब गोल सिर्फ 6 ही कर सके थे। इस सीजन में अब तक मेसी ने 22 गोल दागे हैं, जबकि 20 असिस्ट किए हैं।

हेनरी भी प्रीमियर लीग में ऐसा कारनामा कर चुके
इससे पहले इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल के पूर्व फुटबॉलर थिएरी हेनरी भी इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक सीजन में एक सीजन में 20 से ज्यादा गोल दागने और 20+ गोल असिस्ट कर चुके हैं। हेनरी 2002-03 सीजन में 24 गोल और 20 असिस्ट कर चुके हैं।

खिताबी के लिए रियाल के 3 में से 2 मैच जीतना जरूरी
ला लिगा में खिताब के लिए टॉप पर काबिज रियाल मैड्रिड और दूसरी नंबर की टीम बार्सिलोना के बीच सीधी टक्कर है। रियाल के 3 मैच बाकी हैं। यदि टीम दो मैच जीत लेती है, तो उसका खिताब पक्का होगा। साथ ही दो मैच हारने पर खिताब भी गंवा देगी, लेकिन इसके लिए बार्सिलोना के अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

मेसी के नाम लगातार 12 सीजन में 20 से ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड
मेसी ला लिगा के लगातार 12 सीजन में 20 से ज्यादा गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पिछले महीने मैलोर्का के खिलाफ मैच में गोल करने के साथ हासिल की थी। कोरोना के बीच 98 दिन बाद मैदान पर वापसी करने के साथ ही मेसी का यह पहला गोल भी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लियोनल मेसी (बाएं) ने 15वें मिनट में असिस्ट किया था, जिसे अर्तुरो विडाल ने गोल में बदल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here