दैनिक भास्कर ने टीनएजर्स और युवाओं की इमोशनल बेहतरी और उनको इमोशनल सपोर्ट के लिए टीनटॉकइंडिया.कॉम की हिन्दी वेबसाइट शुरू की है। रविवार को मशहूर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया। टाइगर ने इस मौके पर टीनएजर्स से कहा कि वे अपनी जिंदगी के सबसे अहम दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
डिप्रेशन या एंजाईटी युवाओं को मोटिवेट करेगी
भारत में 13 से 26 वर्ष की आयु के 17 करोड़ लोग हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है। यह टीनएजर्स और युवा भारत का भविष्य हैं। पढ़ाई के बोझ, सामाजिक दबाव तथा माता-पिता की अपेक्षाओं के चलते टीनएजर्स और युवा डिप्रेशन या एंजाईटी से ग्रसित हो जाते हैं। इस वेबसाइट से भास्कर इनको संबल देगा, इनकी बात सुनेगा और इन्हें जीवन के बेहतर पहलुओं को देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
2018 में अंग्रेजी में शुरू हुई थी टीनटॉकइंडिया
टीनटॉकइंडिया वेबसाइट 2 साल पहले अंग्रेजी में शुरू हुई थी। अब यह हिंदी में शुरू हुई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह सुविधा पहुंचे। व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे टीनएजर्स और युवा वेबसाइट से लाभ उठा सकते हैं। वे अपनी समस्या ईमेल कर सकते हैं या काउंसलर से ऑनलाइन चैट भी कर सकते हैं।
5 लाख लोग जुड़ चुके हैं टीनटॉकइंडिया से
समस्या रिलेशनशिप की हो, भावनात्मक हो, सेल्फ रिस्पेक्ट की हो, मनोवैज्ञानिक हो या पढ़ाई का दबाव हो। इन सबके बारे में टीनटॉक से बात कर सकते हैं या फिर वेबसाइट पर जाकर समाधान देख सकते हैं। टीनटॉक आपसे की गई बातें गोपनीय रखेगा। अब तक टीनटॉकइंडिया ने करीब 5 लाख लोगों से संपर्क स्थापित किया है।
- टीनटॉक इंडिया से सम्पर्क करने और मोटिवेट होने के लिए इस लिंक पर विजिट करें - www.teentalkindia.com
टीनटॉक इंडिया को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें