pub-5493207025463217 आईआईटी और एनआईटी के 25 स्टूडेंट्स 7वीं से 12वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क दे रहे ऑनलाइन ट्यूशन - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

आईआईटी और एनआईटी के 25 स्टूडेंट्स 7वीं से 12वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क दे रहे ऑनलाइन ट्यूशन

(अनिरुद्ध शर्मा) आईआईटी दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और कई एनआईटी के 25 स्टूडेंट्स खाली समय में 7वीं से 12वीं तक के बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। उन्होंने ‘ट्यूऑन’ नाम से वेबसाइट भी बनाई है, जहां इच्छुक छात्र रजिस्ट्रेशन कराकर बता सकते हैं कि वह किस विषय का ट्यूशन चाहते हैं।

वेबसाइट पर 7वीं से 10वीं तक के साइंस व मैथ्स और 11वीं-12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के मुफ्त ट्यूशन के लिए आवेदन का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा जेईई, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के ओलंपियाड और एनटीएसई (टैलेंट सर्च) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मुफ्त कोचिंग की सुविधा है।

इंजीनियरिंग कर रहे भाई-बहन अभिषेक व अनीता भारती को महामारी के दौरान जरूरतमंद छात्रों की मदद और खाली समय के सही इस्तेमाल का यह आइडिया आया। अभिषेक जादवपुर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे हैं, तो अनीता एनआईटी पटना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं।

दोनों ने अपने दोस्तों से बात की तो वे भी सहमत हो गए। इसके बाद सितंबर के आखिर में इन्होंने ट्यूऑन वेबसाइट शुरू की। अभिषेक ने बताया कि लॉकडाउन में कई जूनियर्स व उनके पैरेंट्स के आग्रह पर कई बार ऑनलाइन एप के जरिए क्लास ली, तो आत्मविश्वास बढ़ा। हमारे साथ आईआईटी दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी सहित अनेक एनआईटी के 25 दोस्त भी जुड़ गए।

हफ्ते में तीन दिन एक-एक घंटे की क्लास, 50 बच्चों की पढ़ाई शुरू

रजिस्ट्रेशन के बाद हर छात्र को एक विषय की हफ्ते में तीन दिन एक-एक घंटे की क्लास दी जाती है। एक क्लास में पांच से आठ छात्रों को शामिल किया जाता है। आईआईटी जेईई, ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अलग-अलग बैच हैं। अभी 50 बच्चे मुफ्त ट्यूशन ले रहे हैं। स्टूडेंट्स की इस इस पहल से परिवार भी खुश हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इंजीनियरिंग कर रहे भाई-बहन अभिषेक व अनीता भारती को महामारी के दौरान जरूरतमंद छात्रों की मदद और खाली समय के सही इस्तेमाल का यह आइडिया आया।


from Dainik Bhaskar /national/news/25-students-of-iits-and-nits-are-giving-free-online-tuition-to-children-from-7th-to-12th-127850917.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here