pub-5493207025463217 टीम के सभी 11 खिलाड़ी मैच विनर, 2 खिलाड़ी आज तक इंटरनेशनल नहीं खेले - SBEDINEWS

Subscribe Us

.org/

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

बुधवार, 11 नवंबर 2020

टीम के सभी 11 खिलाड़ी मैच विनर, 2 खिलाड़ी आज तक इंटरनेशनल नहीं खेले

Responsive Ads Here
rohit-5_1605037190

IPL की सबसे सक्सेसफुल टीम मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी और ओवरऑल 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया। लीग में टीम की सफलता का राज उसकी परफेक्ट-11 रही। टीम में कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी 11 खिलाड़ी मैच विनर साबित हुए। टूर्नामेंट में 450 से ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेला।

लीग में मुंबई के दबदबे एक वजह यह भी है कि उसमें रोहित के बिना भी जीतने की काबिलियत है। इस सीजन में 4 मैच में रोहित चोट की वजह से नहीं खेले। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड ने टीम की कमान संभाली और 4 में से 3 मुकाबले में टीम को जीत दिलाई।

playing-11_1605035980

मुंबई ने मिथक भी तोड़ा

इस जीत के साथ मुंबई ने एक और मिथक को गलत साबित कर दिया। कहा जाता था कि मुंबई सिर्फ ऑड ईयर (विषम संख्या वाले साल) में ही चैम्पियन बन सकती है। इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीता था।

इस जीत के साथ रोहित की मुंबई ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह लगातार 2 बार (2019, 2020) IPL खिताब अपने नाम करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार टूर्नामेंट अपने नाम किया था।

मुंबई लगातार दो खिताब जीतने वाली दूसरी टीम

इस जीत के साथ रोहित की मुंबई ने एक और अचीवमेंट अपने नाम किया। वह लगातार 2 बार (2019, 2020) IPL खिताब अपने नाम करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार खिताब अपने नाम किया था।

rohit-ipl_1605032779

कप्तान रोहित और पोलार्ड का विनिंग कॉम्बिनेशन

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड पांचों बार चैम्पियन टीम का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया है। जिस-जिस साल दोनों ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं, टीम ने खिताब पर कब्जा किया है। रोहित की गैर-मौजूदगी में पोलार्ड टीम की कमान भी संभालते हैं। रोहित शर्मा ने इस सीजन में 3 फिफ्टी समेत 332 रन बनाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने सीजन में 191.42 के सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 268 रन बनाए हैं।

rohit-ipl2_1605032822


दिल्ली से बोल्ट की ट्रेडिंग रहा टर्निंग पॉइंट

ट्रेंट बोल्ट ने पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेला था। इस बार मुंबई ने उन पर दांव खेला और 3.20 करोड़ में उन्हें ट्रेड कर लिया। लीग के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों से इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया। ऐसे में बोल्ट की ट्रेडिंग मुंबई के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। बोल्ट ने सीजन में 25 विकेट लिए। साथ 157 डॉट बॉल के साथ सबसे ज्यादा 3 मेडन ओवर भी डाले।

rohit-ipl3_1605032859

सूर्यकुमार और ईशान किशन की जुगलबंदी

मुंबई को खिताब दिलाने में सबसे अहम योगदान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की जुगलबंदी का भी रहा। सूर्यकुमार (480) ने लगातार तीसरे सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए। वहीं, ईशान ने सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 516 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम के कुल स्कोर का करीब 40% स्कोर बनाया। किशन ने सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए।

rohit-ipl4_1605032899


टीम की औसत उम्र 29 साल, ज्यादातर क्रिकेटर मंजे हुए खिलाड़ी

टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 29 साल है। 20 से 25 साल के 8, 26 से 30 साल के 10 और 30 साल से ज्यादा के 8 खिलाड़ी हैं। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने देश या लीग का अहम हिस्सा हैं। कीरोन पोलार्ड (वेस्ट इंडीज), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), नाथन कूल्टर-नाइल (ऑस्ट्रेलिया) जैसे विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश के मंजे हुए क्रिकेटर हैं। वहीं, भारतीयों में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी देश-विदेश में अपने टैलेंट को साबित कर चुके हैं।

rohit-ipl5_1605033079

बुमराह की धारदार गेंदबाजी ने अपोजिशन को ध्वस्त किया

टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीजन में 27 विकेट अपने नाम किए। वे किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार के नाम था। भुवी ने 2017 के सीजन में 26 विकेट लिए थे।

rohit-ipl6_1605033101
rohit-ipl7_1605033122


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rohit-5_1605037190
Rohit Sharma Jaspreet Bumrah | IPL2020 Final Mumbai Indians (MI); Rohit Sharma Team Records, Stats, Analysis Update Suryakumar Yadav, Ishan Kishan, Jaspreet Bumrah, Trent Boult


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UbWQvI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad