pub-5493207025463217 इस मौसम में आप भी बना रहे लॉन्ग राइडिंग का प्लान, तो पहले ये 5 एक्सेसरीज को खरीद लें - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

इस मौसम में आप भी बना रहे लॉन्ग राइडिंग का प्लान, तो पहले ये 5 एक्सेसरीज को खरीद लें

सर्दी के मौसम कई लोग बाइक से लॉन्ग राइडिंग पसंद करते हैं। इस मौसम में राइडर्स को थकान नहीं होती और बाइक भी कूल रहती है। ऐसे में आप भी लॉन्ग राइडिंग का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में बता रहे हैं, जो इस लंबे सफर में आपके साथ होना बेहद जरूरी है।

1. फेस मास्क


इन दिनों घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना जरूरी है। ऐसे में आपके लिए ये ओपन फेस गॉगल मास्क बेहद काम की एक्सेसरीज है। दरअसल, ये मास्क TPU मटेरियल का बना होता है। यानी ये मोल्डेड और कम्फर्टेबल प्लास्टिक होती है। बाइक राइडिंग के दौरान कभी ऐसी स्थिति बन जाए की आप गिर जाएं तब ये मास्क आपके फेस को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। इसमें रिमूवेबल गॉगल होता है। वहीं, इसमें रेसिस्टेंस माउथ फिल्टर लगा होता है।

2. सिंथेटिक ग्लब्स


ग्लब्स बाइक राइडिंग का अहम पार्ट माने जाते हैं। इनसे हैंडल की ग्रिप बेहतर होती है। हाथों में पसीना नहीं आता है। सर्दी ज्यादा है तब थंड नहीं लगती है। वहीं, गिरने-पढ़ने पर हाथों की सेफ्टी भी रहती है। इन ग्लब्स के बैक साइज में हार्ड प्लास्टिक रहती है, जो फिंगर को सेफ रखती हैं। इनमें जाली लगी होती है, जिससे हाथों के अंदर एयर पास होती रहती है।

3. एयर पंप


राइडिंग के दौरान बाइक की सेफ्टी भी जरूरी है। खासकर राइडिंग के हवा की वजह से गाड़ी पर ब्रेक नहीं लगाना पड़े, इसके लिए एक फुट एयर पंप का होना भी जरूरी है। लॉन्ग रूट पर कई बार टायर की हवा कम हो जाती है या फिर टायर पंचर भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में एयर पंप काफी आम आता है। इससे हवा भरने के लिए पैरों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे थकान भी नहीं होती।

4. पंचर किट


यूं तो ट्यूब-लेस टायर आसानी से पंचर नहीं होते। कई बार पंचर होने के बाद भी इनसे कई किलोमीटर तक का सफर आसानी से हो जाता है। इसके बाद भी इस किट को अपने पास रखना चाहिए। ये इसलिए जरूरी है कि कई बार सुनसान जगह पर या रात के वक्त टायर पंचर हो जाए और पंचर सही करने वाली दुकान भी नहीं मिली, तब आपके लिए प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसी स्थिति में इस किट से 5 मिनट में पंचर सही कर सकते हैं।

5. बाइक मोबाइल चार्जर


मोबाइल चार्जर भी अब बाइक राइडर्स के लिए जरूरी पार्ट बन गया है। आपकी बाइक में ये लगा है तब तब आप बिना टेंशन निकल सकते है, क्योंकि फोन बाइक में लगाकर आप चार्ज कर लेंगे। खास बात है कि ये चार्जर मोबाइल स्टैंड का भी काम करता है। यानी आप फोन पर गूगल मैप का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे। गूगल मैप के दौरान फोन की बैटरी भी तेजी से डिस्चार्ज होती है। ऐसे में चार्जर काफी काम आता है।

नोट: खबर में दिखाई गई सभी एक्सेसरीज की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ली गई है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इनकी कीमत में अंतर हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 Motorcycle Long Root Riding Gadgets/Accessories for Best Experience


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5rDYl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here