pub-5493207025463217 एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया गया, जानें इस पोल का सच - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 नवंबर 2020

एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया गया, जानें इस पोल का सच

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एग्जिट पोल के मुताबिक, तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

दावे को सही साबित करने के लिए एबीपी न्यूज और इंडिया टुडे समेत कई न्यूज चैनलों के ‘लोगो’ के साथ बुलेटिन के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं।

और सच क्या है ?

  • तेजस्वी यादव के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए पिछले एक सप्ताह के सारे ट्वीट हमने चेक किए। एग्जिट पोल से जुड़ा कोई अपडेट हमें नहीं मिला।
  • वायरल स्क्रीनशॉट जिन न्यूज चैनलों के बताए जा रहे हैं। उन सभी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल चेक करने पर हमें एग्जिट पोल के प्रसारण से जुड़ा कोई वीडियो नहीं मिला।
  • गूगल पर अलग-अलग की वर्ड सर्च करने से भी हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि बिहार विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी हुआ है।
  • पड़ताल के दौरान सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के टेलीकास्ट पर 28 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक बैन है।
  • 7 नवंबर को बिहार में अंतिम चरण का मतदान है, इस दिन शाम को ही एग्जिट पोल टेलीकास्ट किया जा सकेगा। जबकि सोशल मीडिया पर एग्जिट पोल के दावे वाली पोस्ट्स 6 नवंबर को की गई हैं।
  • भारत निर्वाचन आयोग ( ECI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का वो आदेश भी है। जिसके मुताबिक 7 नवंबर से पहले एग्जिट पोल का प्रसारण नहीं हो सकता। मतलब साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फेक है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
According to the exit poll, will Tejashwi Yadav be the next Chief Minister of Bihar?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U3RSBa

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here