pub-5493207025463217 बीते सप्ताह बीएसई की टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.03 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस टॉप गेनर - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जुलाई 2020

बीते सप्ताह बीएसई की टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.03 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस टॉप गेनर


बीते सप्ताह घरेलू शेयर मार्केट में रही तेजी की बदौलत कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में भी इजाफा हुआ। सप्ताह के पांच कारोबारी सत्रों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में वैल्यूएशन के लिहाज से टॉप-10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.03 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। बीते सप्ताह 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक बीएसई 572.91 अंक या 1.59 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था।

रिलायंस का मार्केट कैप 57 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा

बीते सप्ताह बीएसई में मार्केट कैप में इजाफे के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) टॉप गेनर रही। पांच सत्रों के कारोबार में आरआईएल के मार्केट कैप में 57,688.58 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ आरआईएल का मार्केट कैप 11,90,857.13 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 17,102.22 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 6,06,867.94 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इस अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान आईटीसी को हुआ। पांच सत्रों में आईटीसी का मार्केट कैप 16,041.36 करोड़ घटकर 2,38,838.05 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

वैल्यूएशन के आधार पर बीएसई की टॉप-10 कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
  • एचडीएफसी बैंक
  • हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल)
  • इंफोसिस
  • एचडीएफसी
  • भारती एयरटेल
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • आईटीसी
  • आईसीआईसीआई बैंक

बीते सप्ताह टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप

कंपनी बदलाव मार्केट कैप
आरआईएल 57,688.58 11,90,857.13
एचडीएफसी बैंक 17,102.22 6,06,867.94
एचयूएल 12,088.43 5,22,481.19
टीसीएस 8,499.15 8,33,648.55
इंफोसिस 8,177.58 3,32,980.71
एचडीएफसी 69.39 3,27,189.91
आईटीसी -16,041.36 2,38,838.05
भारती एयरटेल -3,491.56 3,13,530.88
कोटक महिंद्रा बैंक -791.52 2,67,039.65
आईसीआईसीआई बैंक -420.94 2,33,361.95

नोट: राशि करोड़ रुपए में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीते सप्ताह 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक बीएसई 572.91 अंक या 1.59 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here