pub-5493207025463217 एक बार फिर हुई बजाज पल्सर 150 की कीमत में बढ़ोतरी, लॉन्चिंग से लेकर अबतक 26 हजार रु. महंगा हो चुका है इसका नियॉन वैरिएंट - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जुलाई 2020

एक बार फिर हुई बजाज पल्सर 150 की कीमत में बढ़ोतरी, लॉन्चिंग से लेकर अबतक 26 हजार रु. महंगा हो चुका है इसका नियॉन वैरिएंट


बजाज ऑटो कम कीमत में प्रोडक्ट लॉन्च करने और लोकप्रियता बढ़ने के बाद उनकी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए लोकप्रिय है। इसका एक उदाहरण है पल्सर 150 मोटरसाइकिल। कंपनी ने इसकी कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। फरवरी में इसे बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया गया था और मई 2020 में ही इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी।

इस बार कीमत में की गई है मामूली बढ़ोतरी

  • बजाज पल्सर 150 की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस बार कीमत में मामूली इजाफा किया गया है। सभी तीन वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों में 998-999 रुपए की वृद्धि हुई है।
  • अब तक बीएस 6 बजाज पल्सर 150 नियॉन को 90,003 रुपए में बेचा जा रहा था, जबकि सिंगल डिस्क की कीमत 96,960 रुपए और ट्विन डिस्क की कीमत 1,00,838 रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली) थी।
  • बढ़ोतरी के बाद एंट्री-लेवल वैरिएंट पल्सर 150 नियॉन की कीमत 91,002 रुपए हो गई है जबकि स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत अब 97,958 रुपए और टॉप ट्विन डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,01,837 रुपए हो गई है (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली)।
वैरिएंट नई कीमत* पुराई कीमत* अंतर
Neon 91,002 रु. 90,003 रु. 999 रु.
Standard 97,958 रु. 96,960 रु. 998 रु.
Twin Disc 1,01,837 रु. 1,01,837 रु. 999 रु.
*(सभी कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली)

नवंबर से अब तक 26 हजार रु. महंगा हो चुका है नियॉन वैरिएंट

  • इससे पहले पल्सर 150 नियॉन की कीमत मई में लगभग 4,400 रुपए बढ़ गई थी। मोटरसाइकिल के इस वैरिएंट्स को सबसे पहले नवंबर 2018 में 64,889 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि नई बढ़ोतरी के साथ पल्सर 150 नियॉन वैरिएंट 26,000 रुपए महंगा हो चुका है। जबकि इसे बाजार में लॉन्च हुए दो साल से भी कम समय हुआ है।
  • दूसरी ओर स्टैंडर्ड (सिंगल डिस्क) और ट्विन डिस्क वैरिएंट की कीमतों में पहले क्रमश: 2004 रुपए और 2003 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी बीएस 6 कंप्लेंट वैरिएंट्स की शुरुआती कीमत की तुलना में दोनों ट्रिम्स के लिए कीमत में कुल 3002 रुपए तक बढ़ चुकी है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं मिलेगा
मोटरसाइकिल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही 149.5 सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, DTS-i Fi इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 8500 आरपीएम पर मैक्सिमम 14 पीएस और 6500 आरपीएम पर 13.25 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बढ़ोतरी के बाद एंट्री-लेवल वैरिएंट पल्सर 150 नियॉन की कीमत 91,002 रुपए हो गई है जबकि स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत अब 97,958 रुपए और टॉप ट्विन डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,01,837 रुपए हो गई है (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here