pub-5493207025463217 शाओमी ने लॉन्च किया पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर, फुल चार्ज में 5 कार टायर या 8 साइकिल टायर में हवा भरेगा - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

शाओमी ने लॉन्च किया पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर, फुल चार्ज में 5 कार टायर या 8 साइकिल टायर में हवा भरेगा


शाओमी ने भारत में अपना पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर लॉन्च कर दिया है। हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह डिवाइस लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, जिसकी बदौलत यह बिना किसी एक्सटर्नल पावर के काम कर सकता है। इसे रेगुलर पावर बैंक से चार्ज किया जा सकता है। शाओमी का दावा है कि यह 6 मिनट में कार टायर और 3 मिनट में साइकिल टायर में हवा भर सकता है। टायर प्रेशर चेक करने के लिए इसमें डिस्प्ले दी गई है। एलईडी लाइट्स की बदौलत इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एमआई पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • फिलहाल यह शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध। ग्राहकों का रूझान जानने के लिए अभी इसे डिस्काउंट कीमत के साथ 2,299 रुपए में बेचा जा रहा है। इसकी शिपिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। क्राउडफंडिंग कैंपेन समाप्त होने के बाद इसकी कीमत 3,499 रुपए होने की उम्मीद है। यह सिर्फ स्टैंडर्ड ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

एमआई पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर: फीचर्स

  • कम्प्रेसर 18650mAh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस कार टायर में छह मिनट और साइकिल टायर को केवल 3 मिनट में पूरी तरह से हवा भर सकता है। फुल चार्ज होने पर इस कम्प्रेशर से पांच कार टायर या आठ साइकिल टायर में फुल हवा भरी जा सकती है। इसे काम करने के लिए एक्सटर्नल सोर्स की जरूरत नहीं पड़ती और इसे माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
  • यह डिवाइस एक प्रीसेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है जो इसे किसी भी PSI पर रुकने की अनुमति देता है। यह सुविधा विशेष रूप से तब काम में आती है जब किसी भी खेल से संबंधित उपकरण जैसे फुटबॉल या बास्केटबॉल में हवा भरी जा रही हो, जहां सही प्रेशर नहीं मालूम होता है।
  • अंधेरे में काम करने की सुविधा के लिए, डिवाइस में बिल्ट-इन एलईडी लाइट दी गई है ताकि अंधेरे में टायर के वाल्व स्टेम को ढूंढा जा सके। यह एक डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है जो टायर के दबाव को इंडिकेट करता है। शाओमी का कहना है कि डिवाइस में काम करने के दौरान सिलेंडर वाइब्रेशन को कम करने के लिए बिल्ट-इन शॉक एब्जॉर्बिंग पैड दिया गया है। यूके सहित दुनिया भर के कई अन्य बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कम्प्रेसर 18650mAh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, कंपनी ने बताया कि कार टायर में 6 मिनट और साइकिल टायर में 3 मिनट में हवा भरेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here