pub-5493207025463217 ओयो और यूनिलीवर की साझेदारी, अब ओयो रूम्स पहले के मुकाबले होंगे ज्यादा साफ-सुथरे - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

ओयो और यूनिलीवर की साझेदारी, अब ओयो रूम्स पहले के मुकाबले होंगे ज्यादा साफ-सुथरे


होटल चेन्स ओयो होटल्स एंड होम्स ने ओयो की 'सैनिटाइज्ड स्टे' पहल को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर कंज्यूमर गुड्स कंपनी युनिलीवर के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत यूनिलीवर के होम एवं पर्सनल हाइजीन ब्रैंड का इस्तेमाल ओयो प्राॅपर्टीज की सफाई एवं डिस्इन्फेक्शन के लिए किया जाएगा।

साझेदारी की शुरूआत भारत से

हाइजीन के सर्वोच्च मानकों, न्यूनतम संपर्क सेवाओं एवं उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार बेहतर विश्वसनीयता के साथ युनिलीवर की आर एंड डी टीम ओयो के साथ मिलकर क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के सकारात्मक प्रभाव को अधिकतम करने के लिए प्रयास करेगी। ओयो की प्राॅपर्टीजबुकिंग पेज पर एक टैग डिस्प्ले किया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि प्राॅपर्टी में क्लीनिंग सेवाओं के लिए युनिलीवर के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस साझेदारी की शुरूआत भारत से होगी और बाद में इसे इंडोनेशिया, वियतनाम, यूएस, लताम और यूरोप में लाइव किया जाएगा।

लाइफब्वाॅय, डोमेक्स, सनलाइट जैसे ब्रैंड्स के प्रोडक्ट शामिल होंगे

साझेदारी के तहत ओयो की चुनिंदा प्राॅपर्टीज़ में गेस्ट के लिए युनिलीवर की हाइजीन किट्स और स्टाफ के लिए क्लीनिंग सप्लाई का इस्तेमाल किया जाएगा, इनमें लाइफब्वाॅय, डोमेक्स, सनलाइट जैसे ब्रैंड्स के प्रोडक्ट शामिल होंगे।

मेहमानों को चेक-इन से लेकर चेक-आउट तक स्टे का स्वच्छ एवं हाइजीनिक अनुभव प्रदान करने के लिए ओयो ने 'ओयो सैनिटाइज़्ड स्टे' के साथ 'न्यू नाॅर्मल' के अनुसार स्वच्छता एवं हाइजीन के लिए अपने प्रोटोकाॅल्स को अपग्रेड किया है। इसमें यूनिलीवर के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हुए ये अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं-

  • रूम में ज़्यादा छुए जाने वाले हिस्सों की डीप क्लीनिंग और डिस्इन्फेक्शन
  • गेस्ट के लिए हाथों की सफाई के प्रोडक्ट
  • काॅमन एरिया का सैनिटाइज़ेशन
  • स्टाफ के लिए सुरक्षा के उपकरण
  • स्टे के दौरान हाउसकीपिंग नहीं
  • लाॅन्ड्री और लिनेनः चादरों को विशेष लाॅन्ड्री बैग में रखा जाएगा और इन्हें हैण्डल करते समय कन्टेमिनेशन से बचाने के लिए ज़रूरी ऐहतियात बरते जाएंगे। इन्हें लाॅन्ड्री में भेजते समय सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का पालन किया जाएगा।
  • इन-रूम डाइनिंग को बढ़ावा देनाः एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लेट्स को कमरे के दरवाज़े के बाहर रखा जाएगा।

गेस्ट को नहीं होगी कोई परेशानी

रितेश अग्रवाल, संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ, ओयो ने कहा कि दुनिया फिर से ट्रैवेल शुरू कर रही है, हमें मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को पूर्ण प्राथमिकता दी जाए। युनिलीवर की वैज्ञानिक विशेषज्ञता एवं इसके ब्राण्ड्स जैसे लाईफब्वाॅय, डोमेक्स, सनलाइट एवं सिफ का आश्वासन किसी से कम नहीं है और हमें विश्वास है कि हमारे गेस्टयुनिलीवर के होम एवं पर्सनल हाइजीन प्रोडक्ट्स और‘ओयो सैनिटाइज़्ड स्टे’ के साथ बिना किसी टेंशन के क्वालिटिस्टे कर सकेंगे।

संजीव मेहता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, हिंदुस्तान युनिलीवर ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से युनिलीवर अपने भरोसेमंद होम एवं पर्सनल हाइजीन ब्रैंड्सके साथ उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। हम इस मुश्किल समय में लोगोंकी सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए दुनिया भर में लाखों लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस साझेदारी के तहत यूनिलीवर के होम एवं पर्सनल हाइजीन ब्रैंड का इस्तेमाल ओयो प्राॅपर्टीज की सफाई एवं डिस्इन्फेक्शन के लिए किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here