आर्थिक मंदी के कारण लोगों को पैसों के तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग अपने PF अकाउंट से पैसा निकालने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी ऐसा ही प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए केवाईसी अपडेट होना बहुत जरूरी है। केवाईसी अपडेट न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकता है। आप खुद ही घर बैठे ऑनलाइन ही केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी। अगर आपको भी अपनी केवाईसी अपडेट करना है तो इसकी ऑनलाइन प्रोसेस बता रहे हैं।
ये है प्रोसेस
- सबसे पहले ईपीएफओ मेंबर पोर्टल epfindia.gov.in पर जाना होगा।
- यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- टॉप मेनू बार में 'Manage' ऑप्शन पर जाएं।
- यहां से 'केवाईसी' विकल्प को सेलेक्ट करें।
- एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्स टाइप की लिस्ट मौजूद होंगे।
- डॉक्यूमेंट नंबर, डॉक्यूटमेंट के अनुसार नाम और अन्य डिटेल्स जैसे बैंक डिटेल्स के मामले में IFSC और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपायरी डेट भरें।
- अब 'save' पर क्लिक करें।
- 'KYC Pending for Approval' कॉलम में केवाईसी डॉक्यूमेंट का स्टेट दिखेगा।
- नियोक्ता की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद 'Digitally Approved KYC' स्टेट नजर आएगा।
- आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा।
KYC एक अपडेट होना है जरूरी
केवाइसी अपडेट है तो पैसे ट्रांसफर या निकासी में दिक्कत नहीं होती। केवाईसी अपडेट न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाएगी। अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो EPF सदस्य को कोई SMS अलर्ट नहीं मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें