pub-5493207025463217 4 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई टीम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे - SBEDINEWS

Breaking

Subscribe Us

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 31 अगस्त 2020

4 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई टीम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2020 टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह टीम इस बार 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कोरोना के कारण इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है।

आईपीएल के लिए यूएई पहुंचकर क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुकी मुंबई इंडियंस ने नया वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उसने टीम की नई जर्सी लॉन्च की। कैप्शन में लिखा- ‘‘ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे। इंतजार खत्म हुआ। नई आधिकारिक जर्सी में हमारी पलटन ड्रीम-11 आईपीएल के लिए तैयार।’’

रोहित ने नेट प्रैक्टिस की
यूएई में कोरोना टेस्ट और क्वारैंटाइन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने नेट प्रैक्टिस के बाद कहा, ‘‘यहां होना अच्छा है। यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। हम हालात और पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले कुछ दिन अच्छे और आसान रहेंगे।’’

मुंबई 4 बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब जीता है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से हराया था। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई तीन बार खिताब जीत चुकी है।

मुंबई की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान और दिग्विजय देशमुख।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी लॉन्च करते हुए लिखा- ‘‘इंतजार खत्म हुआ। नई आधिकारिक जर्सी में हमारी पलटन ड्रीम-11 आईपीएल के लिए तैयार।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here